‘साइबर लाइब्रेरी उपयोगी, लेकिन शिक्षकों का विकल्प नहीं’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
cyber library useful but not a substitute for teachers international conference at lucknow university
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में शुक्रवार को 14वें अंतरराष्ट्रीय पुस्तकालय एवं सूचना पेशेवर शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एलयू पुस्तकालय विज्ञान विभाग के डॉ. प्रविश प्रकाश को 'बेस्ट अकैडमीशियन' अवॉर्ड से नवाजा गया।

बेंगलुरु विश्वविद्यालय के डॉ. एम रघुनंदन ने कहा कि आजादी से पहले के दुर्लभ अभिलेखों, पांडुलिपियों और किताबों को एआई की मदद से डिजिटाइज करना अब आसान और किफायती हो गया है, जो लाइब्रेरी साइंस में बड़ी क्रांति है। सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो. एमपी सिंह और डॉ. प्रविश प्रकाश ने जोर दिया कि तकनीक और साइबर लाइब्रेरी उपयोगिता तो बढ़ा सकते हैं, लेकिन वे कभी शिक्षकों व पुस्तकालय पेशेवरों का विकल्प नहीं बन सकते। फ्रांस के स्ट्रासबर्ग विवि से आए डॉ. हैबिल. जीन-चार्ल्स लामिरेल ने एजेंटिक एआई के प्रभावों पर विचार रखे।

रेकमेंडेड खबरें