डफरिन : तीन महीने से काउंसलर नहीं, नर्सों के भरोसे व्यवस्था

नवभारतटाइम्स.कॉम•
dufferin hospital lacks counselors breastfeeding advice on nurses shoulders mothers facing difficulties
nNBT न्यूज, लखनऊ : वीरांगना अवंतीबाई महिला अस्पताल (डफरिन) में लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट (एलएमयू) शुरू हुए करीब तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक काउंसलर की नियुक्ति नहीं हो सकी है। यूनिट में काउंसलर के दो पद स्वीकृत हैं, लेकिन दोनों खाली हैं। फिलहाल दो स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण देकर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अवकाश पर रहने से माताओं को स्तनपान संबंधी परामर्श मिलने में दिक्कत होती है। एलएमयू में काउंसलर प्रसव के बाद माताओं को स्तनपान का सही तरीका बताने के साथ दूध की कमी और बच्चे को दूध पिलाने में होने वाली परेशानियों का समाधान करते हैं। जरूरत पड़ने पर ब्रेस्ट पंप से दूध निकालने और बच्चे को पिलाने का तरीका भी समझाते हैं। इसके लिए वो वॉर्डों में जाकर माताओं की मदद करनी होती है।

हाल ही में एक प्रशिक्षित नर्स के अवकाश पर रहने से स्तनपान संबंधी परेशानी लेकर पहुंची एक मां को परामर्श मिलने में दिक्कत हुई। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि नर्सों के भरोसे व्यवस्था चल रही है, लेकिन नियमित काउंसलर होने से माताओं को बेहतर और लगातार सहायता मिल सकेगी। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्योति मेहरोत्रा के अनुसार दो स्टाफ नर्सों को एलएमयू में लगाया गया है।

रेकमेंडेड खबरें