LU में बनेगा ग्रीन हाइड्रोजन का सेंटर ऑफ एक्सिलेंस

नवभारतटाइम्स.कॉम•
green hydrogen center of excellence to be established at lucknow university opening new avenues for research and training
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) में 'पंचतत्व सर्कुलर बायोइकोनॉमी-ग्रीन हाइड्रोजन सेंटर ऑफ एक्सिलेंस' की स्थापना होगी। इसके तहत शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण एमओयू साइन किए गए। पहला समझौता झारखंड के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि (रांची) के साथ पांच वर्षों के लिए शैक्षणिक व शोध सहयोग, फैकल्टी व छात्र एक्सचेंज के लिए हुआ है।

दूसरा एमओयू भारत नॉर्डेन रीजनल कंसोर्टियम (बीएनओआरसी, नॉर्वे) से संबद्ध संस्था 'Samband AS' और लक्ष्य फाउंडेशन के साथ हुआ। इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कृषि अवशेष, बायोमास और जैविक कचरे से ग्रीन हाइड्रोजन, बायोगैस, बायोमीथेन, जैव उर्वरक, जल पुनर्प्राप्ति और कार्बन प्रबंधन पर अत्याधुनिक शोध होगा।
इस पहल से छात्रों व शोधार्थियों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग, इंटर्नशिप, कौशल विकास और इंडस्ट्री आधारित रिसर्च के बड़े अवसर मिलेंगे। एमओयू के दौरान एलयू वीसी प्रो. जेपी सैनी, रांची विवि के वीसी प्रो. राजीव मनोहर, कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा और बीएनओआरसी की सीईओ डॉ. अभिलाषा वाल मौजूद रहीं।

रेकमेंडेड खबरें