नेतन्याहू के करीबी का विपक्ष को बड़ा ऑफर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
netanyahus close aides big offer offer to make opposition leader pm in return seeks this exemption
n NBT रिपोर्ट

इस्राइल में शुक्रवार सुबह सामने आए अंतिम नतीजे भी अनुमानों के अनुरूप रहे। किसी भी गठजोड़ को संसद में बहुमत का जादुई आंकड़ा नहीं मिला। नई सरकार के गठन के लिए बातचीत भी तेज हो गई। प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने सहयोगियों से मुलाकात की। नेतन्याहू को सत्ता से हटाने की कोशिश में जुटे विपक्षी नेताओं ने भी अलग-अलग बैठकें कीं।
‘टाइम्स ऑफ इस्राइल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू के सहयोगी दल यूनाइटेड टोरा जूडिजम (UTJ) विपक्षी नेता आइजेनकॉट को प्रधानमंत्री बनाने को तैयार है। इस दल को 7 सीटें मिली हैं। यह पार्टी आइजेनकॉट की सरकार को बाहर से समर्थन देना चाहती है। इससे पार्टी सरकार के खिलाफ वोट में विरोध के बजाय वोट से दूर रह सकती है। इससे आइजेनकॉट को सरकार चलाने में मदद मिल सकती है। इसके बदले UTJ ने हरेदी समुदाय के लोगों को अनिवार्य सैन्य सेवा से छूट जारी रखने की मांग की है। नेतन्याहू सरकार इस समुदाय को छूट जारी रखने के पक्ष में है, जबकि आइजेनकॉट इसका विरोध करते रहे हैं। UTJ के उलट नेतन्याहू खेमे की शास पार्टी ने साफ कर दिया कि वह नेतन्याहू की लिकुड के बिना विपक्षी गठबंधन की सरकार में शामिल नहीं होंगे।

रेकमेंडेड खबरें