Reduce Chemical Use In Farming Save Earthworms birds Seminar At Ayurveda College
‘खेती में रसायनों से घट रहे जीव-जंतु’
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: तुलसीदास मार्ग स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं अस्पताल में शुक्रवार को 'पंचगव्य एवं आयुर्वेद की मानव स्वास्थ्य में भूमिका' विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ. दया शंकर मिश्र 'दयालु' ने कहा कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों से केंचुए और पक्षी तेजी से घट रहे हैं, जिससे खेती व पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। इससे बचाव के लिए गोबर की खाद और जैविक खेती अपनानी होगी।
यूपी गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्त ने जहरमुक्त भोजन के लिए गाय आधारित खेती पर जोर दिया।‘गोमूत्र से जल्दी भरते हैं घाव’ : राष्ट्रीय जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील मान सिंह ने बताया कि गाय के दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर के रस से बना पंचगव्य त्वचा और घाव भरने में बेहद असरदार है। मौके पर डॉ. मनीष कुमार सिंह, जीएस प्रियदर्शी, रंजन कुमार प्रो. सुधा सिंह और मदन सिंह गर्ब्याल मौजूद रहे।