Tet Exam Teachers To Get Special Leave Holiday On Exam Date
टीईटी के लिए शिक्षकों को मिलेगा अवकाश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : 3 नवंबर को होने वाली विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों और स्पेशल एजुकेटर्स अभ्यर्थियों को परीक्षा तिथि का विशेष अवकाश मिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव लाल मणि यादव ने शुक्रवार को इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से यह परीक्षा दो पालियों (सुबह 9:30 से 12 और दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे) में आयोजित की जाएगी। इसके लिए 6 मंडल मुख्यालयों-आगरा, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में कुल 131 केंद्र बनाए गए हैं। शासन स्तर पर विमर्श के बाद अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए यह विशेष अवकाश मंजूर किया गया है।