Ucc Will Be Implemented If Bjp Forms Government For The Third Time In Up Amit Shah
यूपी में तीसरी बार सरकारबनने पर लाएंगे UCC: शाह
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि यूपी में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर हम कॉमन सिविल कोड (UCC) लागू करेंगे। हमने अनुच्छेद-370 भी समाप्त किया, लेकिन एक कंकड़ भी नहीं चला। शाह ने डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विवि में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल और अखिलेश का यही हाल रहा तो अगले 30 साल तक भाजपा की ही सरकार रहेगी।भाजपा अंगद का पैर, कोई हिला नहीं सकता : शाह ने कहा कि भाजपा अंगद का पैर है। इसे कोई हिला नहीं सकता। यूपी में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का भी मंत्र दिया और पूरी शिद्दत के साथ चुनाव में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2029 तक देश को नशामुक्त बनाना है। हमारी सरकार बनने के बाद दंगों में 70% गिरावट आई है। जनता को भी बताना होगा कि अगर बीजेपी सरकार नहीं आई तो क्या होगा।
कानून-व्यवस्था सुधरी, निवेश आया : गृह मंत्री ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने माफिया को समाप्त किया है। इसके लिए उन्हें बधाई। कानून-व्यवस्था में सुधार से यूपी में "50 लाख करोड़ का निवेश आया। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने फंड देने में कमी नहीं की तो योगी सरकार ने उसे जमीन पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। केंद्र की योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन यूपी में हुआ है। हमें जनता को यह बताना होगा। सपा- बसपा के सभी कार्यकाल से योगी का एक कार्यकाल बेहतर है।