Under 19 Volleyball Allahabad Boys Win Title Jagran Public School Girls Team Also Champions
अंडर-19 में इलाहाबाद बॉयज बना चैंपियन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज,लखनऊ: 10वीं जेपीएस इंटर-स्कूल वॉलिबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वॉर्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-19 गर्ल्स में फाइनल में मेजबान जागरण पब्लिक स्कूल (गोमतीनगर) ने आर्मी पब्लिक स्कूल (नेहरू रोड) को हराकर खिताब अपने नाम किया। अंडर-19 बॉयज वर्ग में इलाहाबाद पब्लिक स्कूल चैंपियन बना। उसने फाइनल में लखनऊ पब्लिक कॉलेज (गोमतीनगर) को मात दी। अंडर-14 बॉयज में जागरण पब्लिक स्कूल ने डीपीएस एल्डिको को हराकर ट्रोफी जीती। इसके अलावा गर्ल्स में पवी गोयल बेस्ट सेटर और तनिष्का सिंह बेस्ट अटैकर चुनी गईं। बॉयज अंडर-19 में सक्षम गायकवाड़ को बेस्ट सेटर व कृष्णा सरन को बेस्ट अटैकर का पुरस्कार मिला। वहीं, अंडर-14 वर्ग में विहान गोयल बेस्ट सेटर और विदित जायसवाल बेस्ट अटैकर बने।