Vansharaj Jalota Wins U 18 Tennis Tournament Singles Title
वंशराज ने जीता एकल खिताब
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : यूपी के शीर्ष वरीय वंशराज जलोटा ने ब्रज मोहन लाल तिवारी मेमोरियल आइटा चैंपियनशिप सीरीज U-18 टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब जीत लिया। शुक्रवार को खेले गए फाइनल में वंशराज ने तीसरी वरीय अनुरुद्ध कुमार को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराकर विजेता ट्रोफी अपने नाम की।
उत्तर प्रदेश टेनिस असोसिएशन की देखरेख में एसडीएस टेनिस अकैडमी की ओर से लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरुआत से कड़ा मुकाबला देखने को मिला।