Rupee Strengthens By 18 Paise Against Dollar Crude Oil Prices Fall
$ के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पीटीआई, नई दिल्ली: कच्चे तेल के दामों में आई कमी के कारण सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे मजबूत होकर 95.78 पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका-ईरान बातचीत की उम्मीद में कच्चे तेल की कीमतें नरम पड़ने से रुपये को मजबूती मिली। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरकर 95.96 पर बंद हुआ था।