इस साल सेंसेक्स 10,800 अंक से ज़्यादा टूटा, क्या करें?

नवभारत टाइम्स
sensex down 10800 points continue sip or halt investment
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: इस साल सितंबर तक सेंसेक्स करीब 10,894 अंक गिरकर 74,858 पर आ गया है। कई निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या इस गिरावट में SIP और एकमुश्त (लंपसम) निवेश जारी रखें।

फाइनैंशल प्लानर्स और बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को केवल शॉर्ट-टर्म उतार-चढ़ाव को देखकर फैसले लेने से बचना चाहिए। राजेश मनोचा का कहना है कि निवेशकों को सही समय का इंतजार करने के बजाय अपनी SIP जारी रखनी चाहिए। ZFunds के सीईओ मनीष कोठारी ने ET से कहा कि जो लोग पहले से निवेशक हैं, उन्हें बने रहना चाहिए। वहीं, जिनकी SIP या STP चल रही है, वे इसे तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं या ज्यादा पैसा डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाजार का सबसे निचला स्तर (बॉटम) पकड़ना लगभग असंभव है। इसलिए नए निवेशक पूरा माहौल साफ होने का इंतजार करने के बजाय दो से तीन किश्तों में पैसा लगाने पर विचार कर सकते हैं।

रेकमेंडेड खबरें