नीतू चंद्रा लंदन में 'नॉटिंग हिल' के नीले दरवाजे पर विलियम थैकर की तलाश में

NewsPoint•
Navbharat Times
मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीतू चंद्रा इन दिनों लंदन में घूमते हुए अपने 'विलियम थैकर' की तलाश कर रही हैं। उन्होंने यह बात मशहूर फिल्म 'नॉटिंग हिल' से जोड़ी है। हाल ही में नीतू ने फिल्म 'आखिरी सवाल' में काम किया। शनिवार को, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं, जहां वे नॉटिंग हिल के प्रसिद्ध नीले दरवाजे के सामने पोज देती नजर आ रही थीं। यह दरवाजा लंदन के नॉटिंग हिल में 280 वेस्टबोर्न पार्क रोड पर है।

नीतू ने अपनी तस्वीरों के साथ एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, "नॉक नॉक, कौन है? विलियम थैकर। मैं फिल्म 'नॉटिंग हिल' के विलियम थैकर का उसके मशहूर नीले दरवाजे के बाहर इंतजार कर रही हूं। मेरे ह्यू ग्रांट, आप कहां हैं? मैं आपको ढूंढ़ने आपकी किताबों की दुकान तक भी गई।" उनका यह कैप्शन फिल्म के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।
फिल्म 'नॉटिंग हिल' का निर्देशन रॉजर मिशेल ने किया था, और इसकी कहानी रिचर्ड कर्टिस ने लिखी थी। कहानी का केंद्र विलियम थैकर (ह्यू ग्रांट) नामक एक किताबों के विक्रेता के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसकी साधारण जिंदगी तब बदल जाती है, जब एक प्रसिद्ध अमेरिकी फिल्म स्टार, अन्ना स्कॉट (जूलिया रॉबर्ट्स), उसकी बुकस्टोर में आती हैं। इसके बाद दोनों के बीच एक अनोखी प्रेम कहानी शुरू होती है, जिसमें प्रसिद्धि, पापाराजी और अलग-अलग जीवनशैली जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

फिल्म में रीस इफांस, ह्यू बोनेविल, एम्मा चैम्बर्स, जीना मैकी, टिम मैकइनर्नी और एलेक बाल्डविन जैसे नामी अभिनेता भी शामिल हैं। 'नॉटिंग हिल' दुनियाभर में बड़ी हिट साबित हुई थी। यह फिल्म लगभग 42 मिलियन डॉलर के बजट में बनी थी और इसने दुनिया भर में करीब 364 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।

इस फिल्म का प्रसिद्ध डायलॉग, "आई एम जस्ट अ गर्ल, स्टैंडिंग इन फ्रंट ऑफ अ बॉय, आस्किंग हिम टू लव हर," आज भी रोमांटिक फिल्मों के सबसे लोकप्रिय संवादों में से एक माना जाता है। फिल्म में नॉटिंग हिल इलाके को जिस खूबसूरती के साथ दिखाया गया, उसने इसे रोमांटिक पर्यटन स्थलों में से एक बना दिया है।

नीतू चंद्रा की यह यात्रा न केवल एक विशेष फिल्म के प्रति उनके प्यार को दर्शाती है, बल्कि वो उन यादों को ताजा करती हैं जो इस फिल्म के साथ जुड़ी हुई हैं। यह नॉटिंग हिल और सिनेमा के प्रति उनकी गहरी रुचि को भी दिखाता है।

रेकमेंडेड खबरें