प्रियंका चाहर चौधरी के भावुक पत्र में राइज एंड फॉल सीजन 2 के यादगार अनुभवों का जिक्र

NewsPoint•
2
मुंबई, 7 नवंबर। हाल ही में ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2 का समापन हुआ, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी ने पहले रनर-अप का स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने सफर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक पत्र साझा किया। प्रियंका ने अपने प्रशंसकों, जिन्हें वह ‘पलटन’ कहती हैं, के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ये अनुभव उनकी जिंदगी के सबसे गहन और यादगार लम्हों में से एक रहे हैं।

प्रियंका ने अपने पत्र में लिखा, "इस सफर ने मुझे हंसी, आंसू, चुनौतियां, खूबसूरत यादें और ऐसे पल दिए, जिन्होंने मुझे ऐसे तरीकों से परखा जिसका मैंने कभी सोचा भी नहीं था।" उन्होंने कहा कि टॉवर में बिताए समय के दौरान कुछ दिन उन्हें बेहद मजबूत महसूस कराते थे, जबकि कुछ दिन उन्हें पूरी तरह खोया हुआ अहसास दिलाते थे।
उन्होंने अपनी ‘पलटन’ का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "इन सबके बीच यह जानना कि आप सभी मेरे साथ खड़े हैं, मुझे ऐसी ताकत देता रहा, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती।" प्रियंका ने अपने प्रशंसकों से यह भी कहा कि उन्हें केवल टीवी स्क्रीन पर दिखने वाले व्यक्ति के रूप में नहीं, बल्कि उससे आगे भी समझने के लिए धन्यवाद। उन्होंने अपने प्रशंसकों का आभार जताया जिन्होंने उनकी ख़ामोशियों को समझा, खुशियों का जश्न मनाया और मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहे।

प्रियंका ने आगे कहा कि वह इस सफर में जीतने की उम्मीद से निकली थीं, लेकिन उन्हें इससे भी कोई महत्त्वपूर्ण चीज मिली। वह उनकी प्रशंसा के लिए अपने फैंस को धन्यवाद करते हुए कहती हैं, "आप सब मेरी ताकत, मेरा सहारा और कई मायनों में उस घर के बाहर मेरा परिवार बन गए।"

उन्होंने कहा कि चाहें नतीजा क्या भी रहा हो, लेकिन उन्हें लगता है कि उन्होंने एक ऐसी चीज जीत ली है, जिसे कोई भी ट्रॉफी कभी नहीं बदल सकती और वह है उनका प्यार। प्रियंका ने अपने प्रशंसकों से हमेशा खुद पर विश्वास बनाए रखने की अपील भी की।

पत्र के अंत में प्रियंका ने लिखा, "याद रखिए पलटन, यह सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन मुझे पता है कि यह आने वाली कई खूबसूरत चीजों की सिर्फ शुरुआत है। अपना प्यार, भरोसा और वही ऊर्जा बनाए रखिए। मैं आप सभी से उतना ज्यादा प्यार करती हूं जितना शब्दों में नहीं कह सकती।"

प्रियंका ने पत्र के अंत में अपने नाम के साथ हस्ताक्षर करते हुए लिखा, "आपकी प्रियंका।" इस भावुक संदेश के जरिए उन्होंने अपने फैंस को आगे के सफर के लिए प्रेरित किया।

रेकमेंडेड खबरें