महली बियर्डमैन का डेब्यू मैच में अद्भुत प्रदर्शन, इंग्लैंड ने पहले वनडे में 131 रन पर ऑलआउट हुई

NewsPoint•
131
पर्थ, 13 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच पर्थ स्टेडियम में खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम 33.4 ओवर में सिर्फ 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से महली बियर्डमैन ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 7.4 ओवर में मात्र 24 रन दिए और 6 विकेट झटके।

इंग्लैंड की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। बेन डकेट केवल 9 रन बनाकर आउट हुए। जो रूट भी ज्यादा रन नहीं बना पाए और 17 रनों पर पवेलियन लौट गए। टॉम बैंटन ने 27 गेंदों में 25 रन बनाए, लेकिन वो भी आउट हो गए। हैरी ब्रूक का बल्ला तो बिलकुल खामोश रहा, वही उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया। जॉर्डन कॉक्स 2 रन बनाकर बियर्डमैन का शिकार बने, जबकि सैम करन बिना खाता खोले वापस लौट गए। विल जैक्स ने 25 रनों का योगदान दिया, लेकिन लियाम डॉसन और जेमी ओवरटन दोनों बिना रन बनाए आउट हुए।
अंत में, गस एटकिंसन ने 32 गेंदों में 29 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 11 रन बनाए। इंग्लैंड के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से डिफेंडिव नजर आए। टीम के छह बल्लेबाज तो दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी में महली बियर्डमैन का प्रदर्शन बेहद खास रहा। वह डेब्यू मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले केवल दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने हैं। इससे पहले ऐसा कारनामा टूनी डोडेमेड ने साल 1988 में किया था। बियर्डमैन ने 21 रन देकर 5 विकेट झटकें थे। बियर्डमैन का यह स्पेल वनडे डेब्यू मैच में किसी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज द्वारा अब तक का बेस्ट स्पेल माना जा रहा है।

इस तरह, इंग्लैंड की टीम ने उम्मीद से ज्यादा खराब प्रदर्शन किया, जबकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह जीत एक अच्छी शुरुआत है और इंग्लैंड को अगले मुकाबले में अपनी रणनीति में सुधार लाना होगा। --आईएएनएस एसएम/एएस

रेकमेंडेड खबरें