भाजपा नेता शाजिया इल्मी का आरोप: राहुल गांधी विदेशी टूलकिट के मोहरे हैं और लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं

NewsPoint•
Navbharat Times
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने राहुल गांधी को विदेशी टूलकिट का मोहरा बताते हुए कहा कि वह भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर रहे हैं। शाजिया ने कहा कि राहुल बार-बार विदेश जाकर भारत का अपमान कर रहे हैं। वह यह चाहते हैं कि भारत में शांति और अमन न रहे।

शाजिया इल्मी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "यह साफ है कि राहुल गांधी एक विदेशी टूलकिट के मोहरे हैं। वे बार-बार विदेश जाते हैं ताकि भारत का अपमान कर सकें, देश का मजाक उड़ा सकें और भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला कर सकें।" वह नेहा बोरा का जिक्र करते हुए कहती हैं, "जिस तरह से नेहा बोरा जैसे लोग, जिन्हें उन्होंने आइशा से अपना नेतृत्व करने के लिए उधार लिया है, वे कह रही हैं कि वे बांग्लादेश से बहुत प्रभावित हैं। यह साफ है कि राहुल गांधी नहीं चाहते कि भारत में अमन और शांति रहे।"
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कारण देश में झगड़े और आगजनी के हालात पैदा हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी घर बैठे-बैठे तख्तापलट करना चाहते हैं।" शाजिया ने अंतरराष्ट्रीय उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा कि "हमारे देश में सरकार आती है और जाती है। जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करके ऐसा करती है। लेकिन रिजीम चेंज यानी तख्तापलट का आइडिया मिस्र, सीरिया और लीबिया से आ रहा है, वो कतई हम अपने देश में होने नहीं देंगे।"

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शाजिया ने कहा, "कपिल सिब्बल एक वकील हैं। वह जानते हैं कि देश का संविधान क्या कहता है, कानून का शासन क्या है और चुनावी व्यवस्था क्या है। अगर सिर्फ उनकी ख्वाहिश है कि भाजपा चली जाए तो ऐसा सोचने मात्र से कुछ नहीं होने वाला है।" शाजिया ने यह भी कहा कि अगर सरकार बदलेगी तो वह केवल जनता के जनादेश के आधार पर ही होगी।

इन बयानों के बीच भारतीय राजनीति में एक बार फिर से गर्मागर्म बहस छिड़ गई है। यह देखना होगा कि इस पर कांग्रेस और राहुल गांधी किस तरह से प्रतिक्रिया देते हैं।

रेकमेंडेड खबरें