n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : एडीसी सोनू भट्ट ने गुरुवार को समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बची हुई शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में किया जाए।
गुरुवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश भर में चल रहे शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से बात कर समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए। बादशाहपुर क्षेत्र की एक शिकायत पर विस्तृत जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि हर मामले का समाधान तय समय सीमा में किया जाए। एडीसी ने एटीआर अपलोड करते समय पूरी सावधानी बरतने और सभी विवरण स्पष्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीडीपीओ नवनीत कौर, डीएसओ सतपाल, डीएसओ शिवानी आदि मौजूद रहे।

