सफाई के लिए CM को करना पड़ रहा ट्वीट

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के सूर्य विहार के सामने मुख्य सड़क पर गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री को ट्वीट कर मदद मांगी है। आरडब्ल्यूए प्रधान राकेश गेरा ने तस्वीरें साझा कर प्रशासन की लापरवाही उजागर की है। कूड़े के ढेर से बदबू फैल रही है।

cm forced to tweet for cleanliness garbage piles in surya vihar administration accused of negligence

n NBT न्यूज, गुड़गांव

पुरानी दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर कापसहेड़ा बॉर्डर के पास स्थित सूर्य विहार के सामने की मुख्य सड़क पर इन दिनों गंदगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो अब उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। उन्होंने सीएम को ट्वीट कर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठाई है।

आरडब्ल्यूए प्रधान राकेश गेरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सड़क की बदहाल तस्वीरें साझा करते हुए मुख्यमंत्री को टैग किया। उन्होंने प्रशासन की लापरवाही उजागर करते हुए तत्काल समाधान की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई व्यवस्था केवल कागजों में चल रही है। मुख्य द्वार के सामने कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। सफाई कर्मचारी कभी-कभार आते भी हैं, तो काम करने के बजाय पहले से साफ जगहों की फोटो खींचकर रिपोर्ट पूरी कर देते हैं। बदबू के कारण लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है और बारिश के समय स्थिति और गंभीर हो जाती है। वहीं इस मामले में नगर निगम के सहायक स्वच्छता निरीक्षक कप्तान सिंह ने बताया कि सफाई व्यवस्था में हमारी ओर से कोई लापरवाही नहीं की जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें