म्यूटेशन के मामलों में पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के उपायुक्त अजय कुमार ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निपटान के निर्देश दिए। म्यूटेशन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की देरी न हो, यह सुनिश्चित करने को कहा गया। स्टैंप एक्ट के तहत डेफिशिएंसी के मामलों में वसूली तेज करने और जरूरत पड़ने पर संपत्ति अटैच करने के आदेश दिए गए।

instructions to clear pendency in mutation cases deputy commissioner gives strict orders in revenue department review meeting

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय सभागार में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले में चल रहे विभिन्न राजस्व कार्यों की प्रगति पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध और प्रभावी निपटान किया जाए।

उपायुक्त ने जमाबंदी , भूमि सीमांकन, म्यूटेशन, राजस्व संग्रहण और लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि म्यूटेशन से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की पेंडेंसी न रहे, ताकि आमजन को परेशानी न उठानी पड़े और सेवाएं पारदर्शी ढंग से मिल सकें। स्टैंप एक्ट के तहत चिन्हित डेफिशिएंसी के मामलों में कहा कि रिकवरी प्रक्रिया को तेज किया जाए। जिन मामलों में स्टैंप शुल्क की कमी निर्धारित की गई है, उनमें प्राथमिकता के आधार पर वसूली की जाए और जरूरत पड़ने पर संबंधित देनदार की संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। लंबित मामलों पर कहा कि उनका निपटान मेरिट के आधार पर शीघ्र किया जाए। मॉडर्न रेवेन्यू रेकॉर्ड रूम की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड किए गए रेकॉर्ड की वैरिफिकेशन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि डेटा की शुद्धता और पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही निशानदेही के कार्य ‘रोवर्स’ प्रणाली के माध्यम से पूर्ण करने पर बल दिया गया। इस मौके पर बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार, पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच, सोहना के एसडीएम अखिलेश यादव, जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव आदि मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें