पीटीआई, नई दिल्ली: देश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद माने जाने वाले आठ मुख्य उद्योगों (कोर सेक्टर) के प्रदर्शन में मार्च महीने में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में कोर सेक्टर की ग्रोथ रेट 0.4 फीसदी गिर गई। पिछले पांच महीनों में यह पहली बार है जब इन मुख्य उद्योगों के उत्पादन में कमी आई है। इसकी बड़ी वजह कोयला, कच्चा तेल, खाद और बिजली उत्पादन में आई गिरावट है। फरवरी 2026 में इन आठ बुनियादी क्षेत्रों में 2.8 फीसदी की बढ़त देखी गई थी। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें, तो इन सेक्टर्स की ग्रोथ रेट 2.6 फीसदी रही, जो कि पिछले साल (2024-25) के 4.5 फीसदी के मुकाबले काफी कम है।





