बिना OTP शेयर किए खाते से उड़े 70 हज़ार रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग के खाते से बिना ओटीपी के 70,500 रुपये उड़ा दिए। वहीं बल्लभगढ़ में क्रेडिट कार्ड के नाम पर 92 हजार रुपये की ठगी हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की जरूरत है।

rs 70 thousand gone from account without sharing otp new case of cyber fraud

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग के बैंक खाते से बिना किसी OTP साझा किए 70,500 रुपये निकाल लिए गए। साइबर क्राइम एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एनआईटी निवासी ने शिकायत में कहा है कि उनका खाता एक्सिस बैंक में है। 23 मार्च को उनके खाते से UPI के माध्यम से 70,500 रुपये की ट्रांजैक्शन हो गई। उन्होंने बताया कि न तो उन्होंने किसी को OTP बताया और न ही किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया। हैरानी की बात यह रही कि पैसे कटने के बाद भी उनके मोबाइल पर कोई मैसेज अलर्ट नहीं आया। उन्हें इस धोखाधड़ी का पता तब चला जब वे खुद किसी को भुगतान करने लगे। इसके बाद उन्होंने तुरंत ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई और बैंक स्टेटमेंट पुलिस को सौंपा। क्रेडिट कार्ड के नाम पर 92 हजार ठगे : बल्लभगढ़ के सेक्टर-7 निवासी एक व्यक्ति से फेसबुक पर क्रेडिट कार्ड के विज्ञापन के जरिए 92 हजार रुपये से अधिक की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।