खेत में लगी इलेक्ट्रिक फेंसिंग के करंट से बच्ची की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम
4 year old girl dies tragically from electric fencing in field panic ensues
nNBT न्यूज, सुलतानपुर: लंभुआ के घरवासपुर में शनिवार को इलेक्ट्रिक फेंसिंग के करंट से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। मुरारी पांडेय ने खेत के चारों ओर झटका मशीन का तार (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) लगा रखा है। इमरान की बेटी साजिया (4) खेलते-खेलते खेत तक पहुंची और तार पकड़ लिया। घरवाले सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ धीरज सिंह ने बताया कि बच्ची के घरवालों की तहरीर पर जांच की जा रही है।