Barabanki Colleague Raped Blackmailed With Video Doctors Role Also Under Investigation
सहकर्मी ने रेप किया, विडियो भी बनाया
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, बाराबंकी: सिटी कोतवाली से महज 100 मीटर दूर बघेल हॉस्पिटल में काम करने वाली युवती ने सहकर्मी साहिल पर रेप और विडियो बनाकर धमकाने का आरोप लगाया है। युवती के मुताबिक, एक अगस्त को स्टाफ के जाने के बाद साहिल ने उसके साथ रेप किया और विडियो बना ली। अगले दिन विडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर रेप किया। पुलिस ने केस दर्ज कर साहिल को हिरासत में लिया है। पुलिस डॉक्टर की भूमिका की भी जांच करेगी।