Two Laborers Died Due To Wall Collapse Family Refused Action
दीवार गिरने से गई थी दो की जान, कार्रवाई से इनकार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : डीएलएफ फेज-2 स्थित स्कूल में शुक्रवार को हादसे में जान गंवाने वाले दोनों मजदूरों का पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। परिजनों ने हादसे में किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार, मेरठ के दयानंद (45) और सूरज (35) अपने चार साथियों के साथ स्कूल में पुराने पेड़ उखाड़ नए पौधे लगाने आए थे। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे तेज बारिश के दौरान दोनों दीवार के किनारे बैठ आराम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार ढह गई, इससे दोनों मलबे में दब गए और उनकी मौत हो हई। सूचना पर शनिवार को परिजन गुड़गांव पहुंचे। पुलिस के अनुसार परिजनों ने लिखित बयान दर्ज कराया है कि यह एक दुर्घटना थी और वे कोई मामला दर्ज नहीं कराना चाहते। इसके बाद पोस्टमॉर्टम कर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए, जिन्हें लेकर वे रवाना हो गए।