अतीक की कब्र के बगल में दफनाया गया आबान

नवभारतटाइम्स.कॉम
atiqs son aban buried next to his grave brothers carried the bier
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अाबान को शनिवार को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 6 अगस्त को प्रयागराज से झांसी जाते वक्त सड़क हादसे में आबान की मौत हो गई थी। उसे अतीक की कब्र के बगल में दफनाया गया। जेल से पैरोल पर आए उसके भाई उमर और अली ने जनाजे को कंधा दिया। कई लोग बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर जाने का प्रयास करने लगे तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।