Brother in law Killed Sister For Not Making Her Nominee Greed For Land And Money Was The Main Reason
जीजा ने बहन को नॉमिनी नहीं बनाया तो मार डाला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, सुलतानपुर
सिटी कोतवाली पुलिस ने लोलेपुर चौहानी निवासी मो. शाकिब (25) के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए शनिवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि जमीन और रुपयों के लालच में शाकिब के साले सलमानुल हक उर्फ सलमान ने ही उसकी हत्या की साजिश रची थी।एसपी चारू निगम ने बताया िक शाकिब को उसकी नानी से हाइवे किनारे की पांच बिस्वा जमीन और मकान मिला था। शाकिब ने 48 लाख रुपये में जमीन का सौदा किया था और दो लाख रुपये अडवांस लिए थे। बाकी रकम के लिए खुले बैंक खाते में उसने पत्नी शब्बो की जगह मामा के बेटे अदीब अनवर को नॉमिनी बना दिया। इसका पता चलने पर ससुराल पक्ष ने ही उसे मारने की साजिश रची। इसके लिए दो अगस्त की रात उसे शराब पिलाई, फिर दुपट्टे से गला घोंटकर शव तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में सलमानुल हक उर्फ सलमान के साथ सलमान अहमद, मोहम्मद हुसैन उर्फ गोलू और मोहम्मद जीशान को गिरफ्तार किया।