FIR दर्ज करने की जिद पर टावर पर चढ़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम
youth climbed mobile tower demanding fir came down after 4 hours of effort
nNBT न्यूज, बाराबंकी : बदोसरांय में शुक्रवार को आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में एक ग्राम प्रधान व किंतूर गांव का एक युवक घायल हो गए। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर पहले केस दर्ज कर लिया और शुक्रवार रात आरोपित चांद बाबू के घर दबिश देने पहुंची। इस पर वह घर के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपनी तहरीर पर भी FIR दर्ज करने की मांग करने लगा। पुलिस चार घंटे की मशक्कत के बाद उसे टावर से उतार पाई। इसके बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।