चोरी की िशकायत करने पर मारपीट

नवभारत टाइम्स

गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित धीरज एंटरप्राइजेज फैक्ट्री में चोरी की शिकायत पर खूनी संघर्ष हुआ। रिजवान, समीर और साहिब नामक तीन युवकों ने अशोक, शैलेश और अभिषेक पर धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में तीनों कर्मचारी लहूलुहान हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया है।

ghaziabad bloody conflict in factory over theft complaint three employees left bleeding
गाजियाबाद के मेरठ रोड स्थित साइट-3 इंडस्ट्रियल एरिया में धीरज एंटरप्राइजेज फैक्ट्री में मामूली कहासुनी खूनी जंग में बदल गई। सामान चोरी की शिकायत करने से नाराज़ तीन युवकों ने अपने ही साथियों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें तीन कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

यह घटना 2 फरवरी को हुई। दरअसल, कंपनी के एक कर्मचारी अशोक ने अपने मालिक को शिकायत दी थी कि रिजवान और समीर नाम के दो कर्मचारी फैक्ट्री का सामान चुरा रहे हैं। अशोक ने यह बात कंपनी के वॉट्सऐप ग्रुप पर भी डाल दी थी। इसी बात से नाराज़ होकर रिजवान, समीर और उनके एक साथी साहिब ने मिलकर अशोक, शैलेश और अभिषेक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों कर्मचारी लहूलुहान हो गए।
एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि राजीव शर्मा की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों रिजवान, समीर और साहिब के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। फैक्ट्री में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल है।