Drunk Youth Stabbed Uncle To Death With Knife Sensational Incident In Mau
चाकू से चाचा को गोदा, मौत
नवभारत टाइम्स•
वाराणसी के मऊ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खतिया गांव में नशे में धुत एक युवक ने अपने चाचा रामभवन यादव की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब रामभवन अपने बड़े भाई विजयभान के साथ खाना खा रहे थे।
वाराणसी: मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के खतिया गांव में शुक्रवार रात एक नशे में धुत युवक ने अपने ही चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना तब हुई जब चाचा ने युवक की अभद्रता और गाली-गलौज का विरोध किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी विजेंद्र और उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, रामभवन यादव (42) अपने बड़े भाई विजयभान (50) के साथ खाना खा रहे थे। तभी उनका चचेरा भाई विजेंद्र नशे की हालत में वहां पहुंचा और अभद्रता करने लगा। जब रामभवन ने उसे टोका, तो विजेंद्र ने कई लोगों को बुला लिया और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में रामभवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजयभान गंभीर रूप से घायल हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी विजेंद्र सहित अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया है।