संदिग्ध हालात में घर के बाहर मिला युवक का शव

नवभारत टाइम्स

हापुड़ के उपैड़ा गांव में सोनू कश्यप नामक युवक का शव घर के बाहर मिला। वह रात में शादी की दावत में गया था। सुबह उसका शव पड़ा मिला। पुलिस जांच कर रही है। मृतक शराब का सेवन करता था। आशंका है कि शराब के नशे में घर के बाहर गिरने से उसकी मौत हुई।

hapur youths body found under suspicious circumstances after returning from wedding ceremony police investigating
हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक सोनू कश्यप का शव उसके घर के बाहर संदिग्ध हालत में मिला। सोनू कल रात पड़ोस में एक शादी में गया था और सुबह उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक शराब पीता था और आशंका है कि घर के बाहर पहुंचने पर उसे उल्टी हुई और वहीं गिरकर उसकी मौत हो गई।

गांव उपैड़ा के रहने वाले सोनू कश्यप मजदूरी करता था। बीती रात वह एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। रातभर बाहर रहने के बाद जब सुबह हुई तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसका शव घर के बाहर पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि सोनू शराब का सेवन करता था। पुलिस को शक है कि नशे की हालत में घर के बाहर पहुंचने पर उसे उल्टी आई होगी, जिसके बाद वह वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि मृतक के बड़े भाई सुधीर ने डायल 112 पर इस घटना की सूचना दी थी। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।