Sitapur Drunk Youth Brutally Murders Uncle With A Hammer Sets Bike On Fire
हथौड़ी से ताऊ की हत्या
नवभारत टाइम्स•
सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत अनूप ने अपने ताऊ गंगाराम की हथौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। पुलिस ने आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में इलाज के दौरान गंगाराम ने दम तोड़ दिया।
सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई। नशे में धुत एक युवक अनूप ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही ताऊ गंगाराम पर हथौड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान गंगाराम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार, गांव सहरोई सिकटिया का रहने वाला अनूप नशे की हालत में घर पहुंचा था। जब उसके भाई ने उसे टोका तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में अनूप ने अपनी बाइक में आग लगा दी। इसी बीच वहां पहुंचे ताऊ गंगाराम ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। जैसे ही गंगाराम ने अनूप को पकड़ने के लिए फटकरा लगाई, अनूप ने पास पड़ी हथौड़ी उठाई और ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। हथौड़ी के कई वार गंगाराम के सिर पर लगे। गंभीर रूप से घायल गंगाराम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।