NBT रिपोर्ट, मुंबई : भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने से बाजार में छाई अनिश्चितता खत्म हो गई है। इसका असर सोमवार को शेयर बाजार पर साफ दिखा। सेंसेक्स 485.35 अंक (0.58%) की मजबूती के साथ 84,065.75 पर बंद हुआ। वहीं, NSE निफ्टी 173.60 अंक (0.68%) चढ़कर 25,867.30 पर बंद हुआ।
एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ( FIIs ) ने शुक्रवार को 1,950.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके साथ ही BSE पर स्मॉलकैप इंडेक्स 2.31% और मिडकैप इंडेक्स 1.27% ऊपर रहे। सेक्टरों की बात करें तो PSU बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 2.83% चढ़ा। इसके बाद कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (2.76%), रियल्टी (2.64%) और कमोडिटीज (2.06%) का नंबर रहा।





