वर्कर्स बोले, लेबर कोड से सुधरेंगे हालात : सर्वे

नवभारत टाइम्स

श्रम मंत्रालय की रिपोर्ट आई है। इसमें 60% मजदूरों का कहना है कि नए लेबर कोड से उनकी आय और काम करने की स्थिति बेहतर होगी। यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब ट्रेड यूनियन हड़ताल की चेतावनी दे रही हैं। वी वी गिरि नेशनल लेबर इंस्टीट्यूट ने यह सर्वे किया है।

labor codes will improve conditions 60 workers claim in survey trade unions warn of strike

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : श्रम मंत्रालय ने सोमवार को एक सर्वे की रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक, सर्वे में शामिल वर्कर्स में से करीब 60% ने कहा कि 4 लेबर कोड लागू होने से उनकी इनकम सिक्योरिटी में सुधार होगा और कामकाजी हालात बेहतर होंगे। यह रिपोर्ट खास है क्योंकि 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने लेबर कोड्स के खिलाफ 12 फरवरी को हड़ताल की चेतावनी दी है।

पिछले साल 21 नवंबर को लेबर कोड लागू किए गए थे। उसके बाद के 2 महीनों में नोएडा के वी वी गिरि नैशनल लेबर इंस्टिट्यूट ने 5720 वर्कर्स और 715 एंप्लॉयर्स के बीच सर्वे किया। यह इंस्टिट्यूट मंत्रालय के तहत आता है।