9 People From 2 Families Fell Ill After Eating Kuttu Flour Admitted To Hospital
2 परिवारों के 9 लोगों को तबीयत बिगड़ी
नवभारत टाइम्स•
बादलपुर में दो परिवारों के नौ लोग बीमार पड़ गए। महाशिवरात्रि पर व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से उनकी तबीयत बिगड़ी। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को ठीक होने पर उन्हें छुट्टी मिल गई। यह घटना रविवार रात की है। लोगों ने पास की दुकान से आटा खरीदा था।
दादरी में महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टू का आटा खाने से दो कॉलोनियों के नौ लोग बीमार पड़ गए। रविवार रात को तबीयत बिगड़ने पर सभी को बादलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई।
बादलपुर सीएचसी के डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि गोल्डन पार्क कॉलोनी के रामबाबू ने बताया कि उन्होंने पास की दुकान से पैकेट वाला कुट्टू का आटा खरीदा था। इस आटे से बने व्यंजन परिवार के सदस्यों राजकुमारी, बेटी निशा, बेटा हिमांशु और बहू रिया ने खाए थे। रात करीब 11 बजे के बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।इसी तरह केशवपुरम कॉलोनी की रेखा, आंचल, हेमलता, अंशु और सुशीला भी बीमार पड़ गईं। सभी को बादलपुर सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया। सोमवार को सभी की हालत सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। यह घटना महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान हुई, जब लोगों ने व्रत के लिए कुट्टू के आटे का इस्तेमाल किया था।