NBT रिपोर्ट : AI कंपनी Anthropic ने सोमवार को बेंगलुरु में अपना नया ऑफिस शुरू कर दिया है। एंथ्रोपिक का AI असिस्टेंट ' क्लॉड ' ( Claude ) इस्तेमाल करने के मामले में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। ET के मुताबिक, कंपनी ने भारत में एआई के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस, शिक्षा और खेती के क्षेत्रों में कई नई पार्टनरशिप का भी ऐलान किया है। तोक्यो के बाद बेंगलुरु में खुलने वाला यह ऑफिस एशिया में एंथ्रोपिक का दूसरा ऑफिस होगा।



