ताजे भाव पर तय होंगे ETF के दाम, सेबी का प्रस्ताव

नवभारत टाइम्स

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए सेबी एक बड़ा बदलाव ला रहा है। अब ईटीएफ के दाम पुराने डेटा पर नहीं, बल्कि पिछले दिन के ताजा भाव पर तय होंगे। यह बदलाव निवेशकों के लिए फायदेमंद होगा। इससे ईटीएफ के दाम बाजार के मौजूदा रुख के अनुसार होंगे।

sebis big move etf prices to be determined on fresh rates direct benefit to investors

NBT रिपोर्ट : ETF के जरिए शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बाजार नियामक सेबी एक बड़ा बदलाव लाने जा रहा है। अब ETF के दाम पुराने डेटा के आधार पर नहीं, बल्कि पिछले दिन के ताजा भाव पर तय होंगे। अभी एक्सचेंज ETF का बेस प्राइस तय करने के लिए दो दिन पुराने (T-2 दिन) नेट असेट वैल्यू (NAV) का इस्तेमाल करते हैं। जबकि आम शेयरों के लिए पिछले दिन (T-1) की क्लोजिंग कीमतों का इस्तेमाल होता है। इस वजह से एक दिन का अंतर (Lag) आ जाता है। चूंकि ETF की NAV हर दिन बदलती है, इसलिए दो दिन पुराने डेटा का इस्तेमाल करना मौजूदा बाजार के हिसाब से सही नहीं होता। सेबी ने प्रस्ताव दिया है कि बेस प्राइस तय करने के लिए दो दिन पुराने डेटा के बजाय पिछले दिन (T-1) के डेटा का इस्तेमाल हो।