NBT रिपोर्ट, मेरठ: बागपत कलक्ट्रेट में सोमवार को दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों ने आत्मदाह की कोशिश की। आरोप है कि सिंघावली अहीर थाना प्रभारी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। आरोपियों को बचाने के लिए पुलिस उनसे 5 लाख रुपये की रिश्वत लेना तय कर चुके है। अफसरों ने जांच करने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान पीड़ित के एक परिजन ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद एसडीएम ज्योति शर्मा ने महिला के हाथ से बोतल छीनकर फेंकी, जिससे हादसा टल गया। सीओ अंशु ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


