आंगनबाड़ी, आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाएगी सरकार: CM

नवभारत टाइम्स

उत्तर प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी और आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में इसकी घोषणा की। सरकार शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए भी काम कर रही है। वृद्धावस्था और निराश्रित महिलाओं की पेंशन में वृद्धि होगी। शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

government to increase honorarium of anganwadi asha workers cm yogi adityanath

सरकार आंगनबाड़ी और आशा वर्करों का मानदेय बढ़ाएगी। यह ऐलान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद में किया। वह राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग की चिंता कर रही है। शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए भी काम कर रहे हैं। वृद्धावस्था और निराश्रित महिलाओं की पेंशन बढ़ाने जा रहे हैं। सभी तरह के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द मिलने लगेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ साल में प्रदेश ने अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन, कर्फ्यू से कानून का राज, उपद्रव से उत्सव, समस्या से समाधान और अविश्वास से आत्म विश्वास की यात्रा तय की है। इसे दुनिया स्वीकार कर रही है। लोग कह रहे हैं कि बदलाव आया है। यह अधिकार प्रदेश की 25 करोड़ जनता को पहले ही मिलना चाहिए था। संकुचित एजेंडे को लेकर चलने वाली सरकारों ने पहचान का संकट खड़ा किया। प्रदेश को अराजकता और अपराध का गढ़ बना दिया। डबल इंजन की सरकार ने बॉटलनेक से देश की अर्थव्यवस्था का ब्रेकथॉट बनाने में सफलता हासिल की है। यूपी आज एक इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के तौर पर स्थापित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।