NBT रिपोर्ट : रियल एस्टेट सेक्टर में निर्माण, बिक्री, डिजाइन और संबंधित उद्योगों सहित रोजगार की संख्या बढ़कर 2030 तक 100 मिलियन के करीब पहुंच सकती है। यह वर्तमान में लगभग 70 मिलियन है। यह अनुमान केपीएमजी और नारेडको की ओर से संयुक्त रूप से जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है। इस रिपोर्ट को आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नारेडको के अध्यक्ष प्रवीण जैन के साथ नारेडको कॉन्क्लेव 2026 में विमोचन किया।


