स्नैपडील पर 5 लाख का जुर्माना

नवभारत टाइम्स

सेंट्रल कंस्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने स्नैपडील पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई घटिया क्वालिटी के खिलौने बेचने के मामले में हुई है। चीफ कमिश्नर निधि खरे की अगुवाई में यह जांच की गई थी। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के तहत काम करने वाली इस अथॉरिटी ने यह फैसला सुनाया है।

snapdeal fined 5 lakhs accused of selling substandard toys

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के तहत काम करने वाली सेंट्रल कंस्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ( CCPA ) ने घटिया क्वॉलिटी के खिलौने बेचने के मामले में स्नैपडील पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। चीफ कमिश्नर निधि खरे की अगुवाई में यह जांच की गई थी।