फ्री मिलेगा प्रीमियम सॉफ्टवेयर

नवभारत टाइम्स

एडोब भारत के छात्रों को एक बड़ी सौगात दे रही है। अब छात्र फोटोशॉप, एक्रोबैट और फायरफ्लाई जैसे मशहूर सॉफ्टवेयर मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने यह घोषणा की है। इसका उद्देश्य छात्रों की एआई स्किल्स को बढ़ाना और देश की क्रिएटर इकॉनमी को मजबूत करना है। यह पहल लाखों छात्रों को सशक्त बनाएगी।

adobes big announcement indian students to get free photoshop acrobat and firefly

NBT रिपोर्ट : दुनिया की जानी-मानी सॉफ्टवेयर कंपनी Adobe अब भारत के छात्रों को अपने सबसे मशहूर टूल्स जैसे फोटोशॉप, एक्रोबैट और फायरफ्लाई (Firefly) फ्री में देगी। कंपनी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। इसका मकसद छात्रों की एआई (AI) स्किल्स को मजबूत बनाना और देश में फल-फूल रही क्रिएटर इकॉनमी को बढ़ावा देना है। एडोब के चेयरमैन और सीईओ शांतनु नारायण ने कहा कि इस पहल से लाखों छात्रों को एआई स्किल्स की ताकत मिलेगी, जिससे 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करने में तेजी आएगी।