छत्रपति शिवाजी की जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

नवभारत टाइम्स

गुड़गांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती मनाई गई। शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों शिव भक्त शामिल हुए। पारंपरिक महाराष्ट्रीयन वेशभूषा में लोग आकर्षण का केंद्र बने। ढोल-ताशा दल की प्रस्तुतियों ने माहौल को जोशपूर्ण बनाया। जन्मोत्सव के प्रतीक पालना रस्म के साथ शाम की शुरुआत हुई।

chhatrapati shivaji jayanti grand procession taken out in gurugram over 500 shiva devotees participated
गुड़गांव में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। सेक्टर-31 सामुदायिक केंद्र में सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति ने एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दोपहर में सेक्टर-40 सामुदायिक केंद्र से एक शानदार शोभायात्रा निकली। यह शोभायात्रा कई रास्तों से होते हुए सेक्टर-31 सामुदायिक केंद्र तक पहुंची।

शोभायात्रा में पारंपरिक महाराष्ट्रीयन वेशभूषा पहने महिला-पुरुष और बच्चे खास आकर्षण का केंद्र थे। महाराष्ट्र के रायगढ़ से आए 70 से अधिक ढोल-ताशा कलाकारों ने अपने दमदार प्रदर्शन से माहौल में जोश और भक्ति भर दी। इस शोभायात्रा में 500 से ज्यादा शिव भक्तों ने हिस्सा लिया।
शाम की शुरुआत महाराज के जन्मोत्सव के प्रतीक पालना रस्म से हुई। इसके बाद आरती हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति गीतों ने इस कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। यह आयोजन शहर में श्रद्धा और उत्साह का एक अद्भुत संगम था।