AI, डेटा सेंटर्स पर फोकस फंड

नवभारत टाइम्स

एलआईसी म्यूचुअल फंड एक नया फंड लेकर आया है। एलआईसी एमएफ टेक्नॉलजी फंड शुक्रवार को खुलेगा और 6 मार्च को बंद होगा। यह फंड सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, डिजिटल कॉमर्स और एआई से जुड़ी कंपनियों में निवेश करेगा। यह फंड टेक्नोलॉजी के भविष्य पर केंद्रित है। निवेशक इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

lic mutual funds new technology fund golden opportunity to invest in ai and data centers

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : LIC म्यूचुअल फंड ने LIC MF टेक्नॉलजी फंड लॉन्च किया है। यह न्यू फंड ऑफर शुक्रवार को खुलेगा और 6 मार्च को बंद होगा। LIC म्यूचुअल फंड के एमडी आर के झा ने कहा कि LIC MF टेक्नॉलजी फंड सेमीकंडक्टर से जुड़ी कंपनियों, डेटा सेंटर ऑपरेटरों, डिजिटल कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स, इंटरनेट बिजनेस और AI से जुड़े टेक एंटरप्राइजेज में निवेश करेगा।