चौथे फ्लोर से अचानक ग्राउंड पर आ गिरी लिफ्ट

नवभारत टाइम्स

ग्रेनो वेस्ट की एपैक्स फ्लोरा एलिगेंट विले सोसायटी में बुधवार को एक बड़ा लिफ्ट हादसा टल गया। डी-टावर में 10वें फ्लोर से नीचे आ रहे एक निवासी उस समय दहशत में आ गए, जब लिफ्ट चौथे फ्लोर पर जोरदार आवाज के साथ झटके से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी।

noida lift falls directly to the ground floor from the fourth floor in apex flora elegant ville resident narrowly escapes
ग्रेनो वेस्ट की एपैक्स फ्लोरा एलिगेंट विले सोसायटी में बुधवार को एक बड़ा लिफ्ट हादसा टल गया। डी-टावर में 10वें फ्लोर से नीचे आ रहे एक निवासी उस समय दहशत में आ गए, जब लिफ्ट चौथे फ्लोर पर जोरदार आवाज के साथ झटके से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी। इस घटना के बाद से टावर की एकमात्र लिफ्ट बंद है, जिससे 18 मंजिला टावर के 70 से अधिक परिवार सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर हैं। निवासियों का आरोप है कि मेंटिनेंस शुल्क लेने के बाद भी उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

निवासी शुभ्रांत पांडेय ने बताया कि बुधवार को जब वह लिफ्ट से नीचे आ रहे थे, तभी चौथे फ्लोर पर लिफ्ट के ऊपर किसी भारी पत्थर जैसी चीज गिरने की आवाज आई। इसके बाद लिफ्ट तेजी से नीचे आ गिरी। गनीमत रही कि लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही उन्होंने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि टावर में दो लिफ्ट का प्रावधान है, लेकिन सालों से केवल एक ही लिफ्ट के भरोसे काम चल रहा है।
वहीं, मेंटिनेंस अधिकारी प्रमोद कुमार ने किसी चीज के गिरने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि लिफ्ट की रोप से जोरदार आवाज आई थी, जिसे ठीक कराया जा रहा है। इस घटना के बाद से डी-टावर की एकमात्र लिफ्ट बंद कर दी गई है। इससे 18 मंजिला इमारत में रहने वाले 70 से अधिक परिवार परेशान हैं। उन्हें हर दिन सीढ़ियों से चढ़ना-उतरना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि मेंटिनेंस के नाम पर पैसे तो लिए जाते हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं दी जातीं। यह स्थिति काफी चिंताजनक है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।