बरेली के पूर्व अफसर ने बनाई राजनीतिक पार्टी, नाम दिया RAM

नवभारत टाइम्स

बरेली के पूर्व पीसीएस अफसर अलंकार अग्निहोत्री ने नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। उन्होंने पार्टी का नाम राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (RAM) रखा है। यह घोषणा वृंदावन में की गई। उन्हें ब्राह्मण संगठनों का समर्थन मिला है। अग्निहोत्री ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में इस्तीफा दिया था। उन्होंने पहले भी वृंदावन आकर अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया था।

former bareilly officer alankar agnihotri launches new political party ram know full name and objectives
PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने, जो UGC के नए नियमों के विरोध में बरेली सिटी मजिस्ट्रेट पद से इस्तीफा देकर चर्चा में आए थे, वृंदावन में अपनी नई राजनीतिक पार्टी का नाम 'RAM' ( राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ) घोषित किया है। उन्हें विभिन्न ब्राह्मण संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ है।

इससे पहले 13 फरवरी को भी अलंकार अग्निहोत्री वृंदावन आए थे। उन्होंने ठाकुर श्रीबांके बिहारी के दर्शन किए थे। इसके बाद गोधूलिपुरम कॉलोनी में एससी/एसटी ऐक्ट और यूजीसी के नए कानूनों के विरोध में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा आयोजित एक विशेष बैठक में भाग लिया था। उस समय उन्होंने जल्द ही अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की थी।
सोमवार को एक बार फिर वृंदावन पहुंचकर अलंकार अग्निहोत्री ने अपनी नई पार्टी का नाम 'RAM' (राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा) बताया। इस दौरान उन्हें अलग-अलग ब्राह्मण संगठनों के लोगों का समर्थन मिला।