मेरठ में होटल संचालक पर जानलेवा हमला

नवभारत टाइम्स

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में होटल संचालक संजय पर जानलेवा हमला हुआ। रविवार रात करीब 11 बजे बाइक सवार हमलावरों ने संजय पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पेट में तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

life threatening attack on hotel operator in meerut bike borne assailants fired three bullets in the stomach sensation
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक होटल संचालक पर जानलेवा हमला हुआ। बाइक सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह पेट में तीन गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, घाट गांव के पूर्व प्रधान गजराज के बेटे संजय ने बाईपास पर सनराइज होटल किराए पर लिया हुआ है। संजय अक्सर होटल में ही रुकते हैं। रविवार रात करीब 11 बजे जब संजय होटल पर थे, तो बाहर शोर सुनकर वे बाहर निकले। तभी बाइक पर सवार कुछ हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। पेट में तीन गोलियां लगने से संजय लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। हमलावर इसके बाद मौके से फरार हो गए।
फिलहाल, इस हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।