बदायूं: फैक्ट्री में 3 कर्मचारियों की मौत, हत्या का केस

नवभारत टाइम्स

बदायूं जिले की एक मेंथा फैक्ट्री में सनसनीखेज वारदात हुई। मंगलवार सुबह फैक्ट्री के केबिन में एक सुपरवाइजर और दो सिक्यॉरिटी गार्ड के शव मिले। तीनों की मौत दम घुटने से हुई या हत्या हुई, पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

badaun 3 employees dead in metha factory murder case registered
बदायूं जिले की एक मेंथा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह एक सुपरवाइजर और दो सुरक्षा गार्डों के शव मिले हैं। तीनों के शव केबिन में मिले हैं। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई है।

गांव कुड़ा नरसिंहपुर में स्थित मेंथा फैक्ट्री के कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह केबिन में सुरक्षा गार्ड जुगेंद्र यादव, भानू यादव और विवेक यादव को जमीन पर मृत पड़ा देखा। किसी भी शव पर चोट के निशान नहीं थे। केबिन में एक अंगीठी भी रखी मिली है। इसी वजह से पुलिस को आशंका है कि तीनों की मौत दम घुटने से हुई होगी। पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आगे की जांच के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।