बुजुर्ग घर बैठे जमा कर सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट

नवभारत टाइम्स

पेंशन पाने वाले बुजुर्गों के लिए बड़ी खबर है। अब उन्हें लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के डाकिया आपके घर आकर यह काम करेंगे। यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त है। ईपीएफओ ने यह खास इंतजाम उन लोगों के लिए किया है जिन्हें चलने-फिरने में परेशानी होती है।

good news for the elderly life certificate can now be submitted from home postman will help

NBT रिपोर्ट : EPFO ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) के साथ मिलकर पेंशन पाने वालों के लिए एक खास सुविधा शुरू की है। अब EPS पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक या सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ET के मुताबिक, डाकिया खुद आपके घर आएगा और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) जमा करने में आपकी मदद करेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सर्विस के लिए पेंशनर्स को एक भी पैसा नहीं देना होगा।

9 जनवरी को जारी EPFO के सर्कुलर के मुताबिक, यह सर्विस खासतौर पर उन बुजुर्गों के लिए है जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है या जिन्हें स्मार्टफोन और बैंक जाने में परेशानी आती है। डाकिया या डाक सेवक उन पेंशनर्स के घर जाएंगे जिनका लाइफ सर्टिफिकेट जमा होना बाकी है। पेंशनर्स के लिए यह पूरी तरह मुफ्त है।