फैक्ट्री से माल गबन के मामले में कर्मचारी अरेस्ट

नवभारत टाइम्स

नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने फैक्ट्री से लाखों के माल गबन के आरोप में धीरज सक्सेना को गिरफ्तार किया है। आरोपी से करीब 15 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। धीरज सक्सेना फैक्ट्री में फील्ड यूनिट पद पर तैनात था। उसने 20 लाख रुपये का माल ग्राहक की जगह कबाड़ी को बेच दिया था।

noida factorys lakhs worth of goods embezzled field unit employee arrested 15 lakh goods recovered
नोएडा के सेक्टर-63 थाना पुलिस ने फैक्ट्री से लाखों रुपये के माल की हेराफेरी के आरोप में धीरज सक्सेना नाम के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 15 लाख रुपये का माल भी बरामद किया है। यह कर्मचारी माल की सप्लाई का काम करता था और उसने 20 लाख रुपये का माल ग्राहक तक पहुंचाने के बजाय कबाड़ी को बेच दिया। पुलिस अब उस कबाड़ी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि सेक्टर-63 के ए-1 स्थित एक फैक्ट्री से लाखों रुपये के सामान की गबन की शिकायत मिली थी। इस मामले में 4 जनवरी को फील्ड यूनिट में काम करने वाले कर्मचारी धीरज सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने 12 जनवरी को कार्रवाई करते हुए लखीमपुर खीरी निवासी धीरज सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में धीरज सक्सेना ने बताया कि वह फैक्ट्री में फील्ड यूनिट के पद पर काम करता था। उसका काम ऑर्डर मिलने पर माल की सप्लाई करना था। उसने कबूल किया कि 4 जनवरी को जब वह 20 लाख रुपये का माल सप्लाई करने गया, तो उसने वह माल ग्राहक को देने के बजाय एक कबाड़ी को बेच दिया। पुलिस अब धीरज सक्सेना की मदद से उस कबाड़ी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस घटना से फैक्ट्री को लाखों का नुकसान हुआ है।