काम के हर फीचर में भरोसेमंद बनने की चुनौती

नवभारत टाइम्स

वनप्लस 15R एक दमदार फोन है जो प्रीमियम अनुभव और किफायती दाम का संतुलन देता है। इसमें तेज प्रोसेसर, अच्छी स्क्रीन और लंबी बैटरी लाइफ है। यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद साथी है। यह फोन उन लोगों के लिए खास है जो तेज और टिकाऊ स्मार्टफोन चाहते हैं। 15R एक संतुलित और परफॉर्मेंस केंद्रित विकल्प है।

oneplus 15r premium phone with reliable performance and powerful battery

वनप्लस (Oneplus) की R सीरीज प्रीमियम एक्सपीरियंस और किफायती प्राइसिंग का संतुलन है और इसने अपना एक अलग फैनबेस बना लिया है। इस बार के फ्लैगशिप का R वर्जन यानी 15R जब आया तो उसका इम्तिहान मिस्टर डिपेंडेबल बनने का रहा। R सीरीज उन कोर फीचर्स पर फोकस करती है जो अधिकतर यूजर के लिए ज्यादा काम के होते हैं। जानते हैं 15R इन पर कितना खरा उतरता है। यह फोन 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज विकल्प में आता है, दाम 44999 रुपये और 49999 रुपये है।

Oneplus 15R प्रीमियम लेवल की पावर और रोजमर्रा की जिंदगी में संतुलन देता है। डिजाइन में यह फोन बड़ा और ठोस है, काफी कुछ वनप्लस 15 जैसा, सिवाय कैमरा मॉड्यूल के। पीछे का ग्लास और फ्रेम, साथ ही फ्लैट एजेज अच्छी पकड़ देते हैं और 6.83-इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन पर देखने में एक अच्छा अनुभव मिलता है। ब्राइटनेस दिन में भी मजबूत रहती है और कलर्स गहरे और नैचुरल दिखते हैं इसलिए विडियो, फोटो और गेमिंग (165 Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट) में स्क्रीन का अनुभव अच्छा रहता है। Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी दी गई है, जिससे यह रोज़ाना के गिरने-फिसलने से बेहतर बचता है।

काम के हर फीचर में भरोसेमंद बनने की चुनौती

काम के हर फीचर में भरोसेमंद बनने की चुनौती

प्रोसेसर के मामले में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट फोन को सिर्फ तेज नहीं बल्कि भविष्य को देखते हुए तैयार किया गया है। यह वही चिप है जो आज के कई महंगे फ्लैगशिप में मिलता है और इससे ऐप्स, गेम्स और मल्टी टास्किंग सभी सहज रूप से होते हैं। डेली इस्तेमाल में अगर आप एक साथ कई ऐप्स खोलते हैं या हाई-एंड गेम्स खेलते हैं, तो फोन में बहुत कम रुकावट महसूस होती है। रैम और स्टोरेज भी नए LPDDR5x और UFS 4.1 मानक पर है, जो डेटा एक्सेस को बहुत तेज़ बनाता है। थर्मल मैनेजमेंट बेहतर है, इसलिए लंबे गेमिंग सेशन में फोन ज्यादा गर्म नहीं होता। यह संतुलन वनप्लस फोन की Cryo Velocity Cooling तकनीक से आता है।

कैमरा सिस्टम सरल, पर असरदार है। 50MP का मुख्य कैमरा रोजमर्रा की तस्वीरों के लिए अच्छा है, दिन में डिटेल्स साफ दिखती हैं और कलर्स भी मजबूत रहते हैं। 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस अच्छे ग्रुप शॉट या लैंडस्केप के लिए ठीक है। टेलीफोटो लेंस नहीं और उस तरह के जूम फीचर नहीं हैं, लेकिन सामान्य उपयोग में आप सोशल मीडिया और यादों को खूबसूरत तरीके से कैप्चर कर सकते हैं। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा भी अच्छा और तेज फोकस के साथ आता है।

फोन Android 16 पर OxygenOS 16 के साथ आता है, जिसमें सिस्टम को क्लीन और सहज रखा गया है। यहीं पर AI संबंधित फीचर्स भी हैं जैसे Plus Mind, जो आपकी जानकारी को बचाकर बाद में आसानी से ढूंढने और सार बनाने में मदद करता है। ये छोटे-छोटे सुधार रोजमर्रा के स्मार्टफोन एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं। 15 की तरह ही इसमें भी एआई से फोटो इरेज़र बहुत शानदार काम करता है, अनचाहे ऑब्जेक्ट्स को हटाने में।

बैटरी इस फोन का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है। 7,400mAh की बैटरी वनप्लस के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी है और यह सामान्य उपयोग में ढेर सारा समय देती है, एक दिन से ऊपर भी, या हल्के उपयोग में दो दिनों तक चलती है। 80W SUPERVOOC फास्ट-चार्जिंग से इसे लगभग एक घंटे के अंदर पूरा चार्ज कर सकते हैं, जो बिजी दिनों में बहुत काम आता है।

वनप्लस 15R में एक संतुलित स्मार्टफोन अनुभव मिलता है जो पावरफुल प्रोसेसर, टिकाऊ बिल्ड, अच्छी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के कैमरा-किस्म के लिए पर्याप्त कैमरा सेट-अप के साथ एक ऐसे फोन की तरह लगता है जो ज्यादातर यूजर्स की जरूरतें पूरा करता है। यह उस वर्ग के लोगों के लिए खास है जो हर दिन फोन से तेज, भरोसेमंद और लंबी बैटरी वाला अनुभव चाहते हैं। आप एक समग्र रूप से बैलेंस्ड, परफॉर्मेंस सेंट्रिक फोन चाहते हैं, तो 15R अच्छा विकल्प है।