Sex Racket Busted In Aligarh 15 Arrested From Two Hotels Objectionable Material Recovered
सेक्स रैकेट का खुलासा, 15 अरेस्ट
नवभारत टाइम्स•
अलीगढ़ के बन्ना देवी थाना पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। दो होटलों में यह धंधा चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल संचालकों समेत पंद्रह महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
अलीगढ़ में थाना बन्ना देवी पुलिस ने मंगलवार को एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट दो होटलों में चल रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों होटलों के संचालकों समेत 15 महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को भारी मात्रा में अश्लील सीडी और आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल भेजकर आगे की जांच में जुट गई है। पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि इन होटलों में गलत काम हो रहा है, जिसके बाद यह छापेमारी की गई।